Agniveer New Rules: तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने खास करके अग्नि वीरों के लिए सबसे बड़ी घोषणा की हैं। योगी जी को कैबिनेट से यह मंजूरी मिलने वाली है कि अब से अग्नि वीरों को पुलिस तथा पीएसी में लगभग 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। हालांकि, यह मंजूरी कैबिनेट से संपूर्ण तरह से मिलने की संभावना जताई जा रही हैं और हां जैसे ही यह प्रस्ताव पास होता हैं, तो अग्नि वीरों को कई तरह के बड़े-बड़े अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे।
इतना ही नहीं यूपी सरकार उन जवानों के लिए काफी बड़ा कदम उठाने जा रही हैं, जो रिटायर होने वाले हैं। फिलहाल सरकारी उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी में 20 फ़ीसदी तक आरक्षण मिलेगा इसकी घोषणा की हैं। अब से अग्नि वीरों को आयु सीमा के लिए छूट दी जाने का निर्णय योगी सरकार द्वारा लिया गया हैं। जिसकी मंजूरी जल्दी ही कैबिनेट द्वारा मिलने वाली हैं। अग्नि वीरों के लिए खास खबर यह है कि जैसे ही अग्निवीर रिटायर होंगे उसके बाद उनकी चिंताओं को जड़ से खत्म किया जाएगा।
अग्निवीरों के लिए यूपी सरकार ने की बड़ी घोषणा
अग्निवीरों के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार अब तक का सबसे बड़ा प्रस्ताव पास करने वाली हैं। जल्दी ही कैबिनेट में यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा जाने वाला हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट के लिए यह प्रस्ताव रखा गया है कि गृह विभाग की तरफ से रिटायर होने वाली पुलिस तथा पीएसी में 20% आरक्षण दिया जाएं।
यही प्रस्ताव आज कैबिनेट के पास यूपी सरकार रखने वाली हैं। वैसे सरकार ने अग्निवीर योजना को 2022 में लॉन्च किया था। इस भर्ती में अभ्यर्थियों को केवल 4 साल के लिए कांट्रेक्ट पर भर्ती किया जाता हैं। जबकि, इन चार सालों में 6 महीने तक तो ट्रेनिंग ही दी जाती हैं। इसके बाद अग्नि वीरों को उनके कार्य क्षमता के बुनियाद पर रेटिंग मिलती हैं। जिसके बाद सिर्फ 25 प्रतिशत अग्नि वीरों को 15 साल तक देश की सेवा करने का मौका दिया जाता हैं।
मिलेगा आरक्षण का लाभ
उत्तर प्रदेश की सरकार खास करके रिटायर होने वाले अग्निवीरों के लिए आज बड़ा प्रस्ताव कैबिनेट में रखने जा रही हैं। जिसमें अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी और साथ में आरक्षण भी दिया जाएगा। इसकी घोषणा खुद यूपी सरकार ने की हैं। जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार अब यूपी पुलिस विभाग पीएससी में लगभग 20% आरक्षण देने वाली हैं। इतना ही नहीं बल्कि जब अग्नि वीर रिटायर हो जाएंगे तब उन्हें विज्ञापनों में 20% की छूट दी जाएगी। इसके अलावा जब अग्नि वीर अपनी सेवा खत्म करके घर आएंगे तो यूपी सरकार द्वारा इन जवानों को पुलिस सेवा में प्राथमिकता के बुनियाद पर अनुरूप सुविधा प्रदान की जाने वाली हैं।
25 प्रतिशत अग्निवीर रहेंगे स्थाई
केंद्र सरकार के मुताबिक बता दें तो इस योजना के तहत 17 साल से लेकर 21 साल के आयु के जो युवा हैं वह केवल 4 साल के लिए ही देश की सेवा कर सकते हैं। मतलब कि, यह कानून केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया हैं। आपको बता दे की जो अभ्यर्थी 25% स्थाई किए जाएंगे वह और भी 15 सालों के लिए देश की सेवा कर सकते हैं। जबकि, 75% अग्नि वीर हैं। उनको सरकार के तहत आरक्षण दिया जाएगा और फिर से करियर शुरू करने का मौका भी दिया जाएगा। हालांकि, आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखने वाले हैं। इसके बाद अग्नि वीरों को आरक्षण मिलना शुरू हो जाएगा।
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार द्वारा अब मिलेगी पुरानी पेंशन, जानें संपूर्ण जानकारी