Bihar Asha Worker Vacancy 2025: बिहार आशा वर्कर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां से भरें फॉर्म

Bihar Asha Worker Vacancy 2025: बिहार सरकार की ओर से खास करके महिलाओं के लिए नई भर्तियों का आयोजन किया गया हैं। जिसमें महिलाएं रोजगार प्राप्त करके हर महीने अच्छी आमदनी कमा सकें। स्वास्थ्य विभाग, बिहार पटना के शहर सुपौल जिला के लिए आशा वर्कर्स पदों पर सुयोग्य महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती है और हां महिला वार्ड की स्थाई निवासी होना बहुत ही जरूरी हैं।

अगर उद्देश्य की बात की जाए तो सरकार ने ग्रामीण और शहरी भागों में स्वास्थ्य सेवाओं को पक्का करना हैं। हालांकि, जो भी महीना स्वास्थ्य क्षेत्र में समाज सेवा करने के लिए आतुर हैं, तो उनके पास सुनहरा अवसर हैं। बिहार आशा वर्कर्स नई भर्ती 2025 (Bihar Asha Worker New Recruitment 2025) के लिए शैक्षणिक पात्रता बहुत ही काम रखी गई है। जिससे कि, आम महिलाएं भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगी।

कितने पदों पर निकली भर्ती

स्वास्थ विभाग, बिहार पटना द्वारा शिवहर जिले में बिहार आशा वैकेंसी 2024 की भर्ती की जा रही हैं, जिनमें से 164 पदों पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया हैं। महिला आवेदक इस नौकरी के लिए आवेदन पत्र 22 मई 2025 से दर्ज कर सकती हैं। अगर वहीं अंतिम तिथि की बात की जाएं तो आपको 30 जून 2025 तक आवेदन पत्र भरने का मौका दिया जा रहा हैं। इन महिलाओं का काम जो होगा वह यह होगा कि गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बीमार और बच्चों लोगों हेतु सही सलाह और मदद करना। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण एवं शहरी बेसहारा लोगों तक ले जाना होगा।

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात की जाएं तो आवेदन करने वाली महिला कम से कम दसवीं बोर्ड क्लास पास होनी अनिवार्य हैं। यानी कि, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं। हालांकि, इस नौकरी के लिए विश्वविद्यालय की महिलाएं भी एप्लीकेशन फॉर्म भर सकती हैं।

ग्रामीण भागों के लिए पात्रता

जो महिला आवेदन करने वाली हैं, वह उसी गांव की मूल निवासी होनी चाहिए। जिन लड़कियों का विवाह नहीं हुआ हैं,‌ वह इस नौकरी हेतु आवेदन नहीं कर पाएंगी। जो महिला तलाकशुदा, विधवा या फिर अलग रह रही हैं। ऐसी महिलाओं को प्रधानता दी जाएगी। इसके पश्चात आवेदन करने वाली महिला सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होनी चाहिए। सरकारी कर्मचारियों की बहू, पुत्रवधू और पत्नी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं।

शहरी भागों के लिए पात्रता

महिला झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाली निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा विधवा या फिर परित्यकता महिलाओं को प्रधानता दी जाएगी। लेकिन ऐसे में इस महिला के पास पति का मृत्यु प्रमाण पत्र या फिर परित्यकता का प्रमाण पत्र होना बेहद जरूरी हैं।

आयु सीमा

ग्रामीण भागों में रहने वाली महिलाओं की आयु सीमा कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए और वहीं शहरी भागों में रहने वाले महिलाओं की उम्र न्यूनतम 25 साल और अधिकतम 45 साल होनी अनिवार्य हैं।

आवेदन कैसे करें?

महिला इस नौकरी के लिए केवल ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा जो सरकारी अस्पताल या फिर प्रखंड कार्यालय से कर सकते हैं। फिर उसके बाद पूछी गई सभी जानकारी सही दर्ज करनी है और आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ जोड़ देना है और अंतिम तिथि से पहले निर्धारित कार्यालय में आवेदन फार्म को जमा कर देना हैं।

Leave a Comment