Gold Rate Today Hike: हम कई महिनों से देखते आ रहे हैं कि सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही हैं। सोने में जो वृद्धि हो रही है इसका सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर हो रहा हैं। क्योंकि, यह सीजन जो हैं वह शादी का सीजन है और शादियों के सीजन में दुल्हन के लिए सोना खरीदना अत्यंत आवश्यक होता हैं और इसी को देखते हुए सोने के जो भाव आसमान छू रहे हैं।
इसी को देखते हुए आम ग्राहकों ने भी सोना खरीदना भी बहुत ही कम कर दिया हैं। इसके अलावा इन दिनों में जिन-जिन लोगों ने सोना बनवाया हैं, उन सभी लोगों ने हल्की ज्वेलरी को ही पसंद किया हैं। वैसा देखा जाएं तो 16 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सोने के दामों में दिन में दिन वृद्धि होती ही जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेवर खरीदने का जो नंबर हैं वह लगभग 25 फ़ीसदी तक गिर गया है
वर्तमान में इतना चल रहा है सोने का रेट
3 जून 2025 को 24 कैरेट सोने के भाव में लगभग 10 ग्राम पर 282 रुपए उछाल देखने को मिला हैं। जबकि, इसी के साथ चांदी के भाव में प्रति किलो पर 2178 रुपए इतना उछाल देखने को मिला हैं। जीएसटी के साथ 24 कैरेट गोल्ड की कीमत की बात करें तो उसकी कीमत लगभग 96,962 रुपए हैं और वहीं जीएसटी के साथ चांदी की कीमत 99,949 रुपए प्रति किलो हैं। जबकि, तीन फ़ीसदी जीएसटी के साथ 10 ग्राम सोने का भाव 99870 रहा है और वहीं तीन प्रतिशत जीएसटी के साथ प्रति किलो चांदी का भाव 1 लाख 2937 रुपए प्रति किलो रहा हैं।
किसके द्वारा तय होता है सोने का रेट
आपकी जानकारी के लिए बता दूं तो सोने के जो रेट होते हैं वह इंडिया बुलेटिन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा रोज तय किए जाते हैं। फिलहाल अभी वर्तमान में सोना विभाग में जीएसटी नहीं लगाया हैं। सूत्रों के मुताबिक यह संभावना जताई जा रही है कि शहर में सोने के रेट में 1 हजार रुपए से लेकर 2 हजार रुपए के बीच अंतर रह सकता हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी शहर में सोने का रेट 96,000 रुपए हैं, तो वही गांव में उसी सोने की कीमत 95,000 रह सकती हैं। IGBA द्वारा दिन में 2 बार सुबह और शाम को सोने के रेट जारी किए जाते हैं।
2026 तक हो सकती है इतनी सोने की कीमत
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन (Global Brokerage Ferm Goldman) के द्वारा एक बात कही गई है कि 2025 के आखिरी तक सोने कम 3700 प्रति औंस से लेकर 4500 डॉलर्स पर जा सकता हैं। यानी इस हिसाब से भारत देश में इस साल के आखिरी तक सोना लगभग 1,08,000 रुपए से लेकर 1,30,000 रुपए प्रति तोला तक जा सकता हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 में सोना इतना मांगा होगा कि आम आदमी सोना खरीदने का सोच भी नहीं सकते हैं। हालांकि, यह बात में कितनी सच्चाई हैं यह हमें आने वाले समय में पता चलेगा।