RPSC 1st Grade Teacher Exam Date 2025: इस दिन होगी आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर की एग्जाम, डेट हुई जारी

RPSC 1st Grade Teacher Exam Date 2025: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन (Rajasthan Public Service Commission) ने आखिरकार आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर की जो परीक्षा होने वाली है इसकी डेट जारी कर दी हैं। आज की तारीख 26 मई 2025 अर्थात् आज ही आरपीएससी ने डेट को लेकर जानकारी प्रकाशित की हैं। जबकि, राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा अधिकृत नोटिफिकेशन जारी भी कर दिया गया हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, बता दे तो फर्स्ट ग्रेड टीचर की परीक्षा 23 जून से लेकर 4 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी।

हालांकि, आरपीएससी स्कूल लेक्चरर की जो भर्ती होने वाली हैं उसके लिए पदों की संख्या 2202 रखी हैं। जबकि, आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एग्जाम के सभी सब्जेक्ट्स का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया हैं। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह  से एडमिट कार्ड अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, जिन्होंने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया हैं, वह वेबसाइट या फिर एसएसओ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगा RPSC फर्स्ट ग्रेड टीचर का एग्जाम

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती (RPSC 1st Grade Teacher Recruitment) हेतु 5 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर 2024 तक के बीच ऑनलाइन एप्लीकेशन दर्ज कराएं गए थे। जबकि, स्कूल लेक्चरर भर्ती का नोटिफिकेशन 2202 पदों के लिए जारी भी किया गया था। इसके बावजूद राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से लेक्चरर के 24 सब्जेक्ट के लिए एग्जाम का प्रबंध किया जा रहा हैं। जिसका टाइम टेबल हमने आपको विस्तृत से समझाया हैं और हां इस एग्जाम को 23 जून से लेकर 4 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा हैं।

परीक्षा का टाइम टेबल

जीके ग्रुप ए इस सब्जेक्ट की परीक्षा 23 जून 2025 को आयोजित की गई हैं, जिसका परीक्षा टाइम सुबह 10:00 से लेकर सुबह 11:30 तक रखा गया हैं और हिंदी पेपर का समय दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 तक रखा गया हैं। 24 जून 2025 को जियोग्राफी का एग्जाम टाइम सुबह 9:00 से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक रखा गया हैं और इंग्लिश विषय का टाइमिंग दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक रखा गया हैं। संस्कृत विषय का पेपर 25 जून 2025 को होगा, जिसका समय सुबह 9:00 से लेकर दोपहर के 12:00 तक रखा गया है और गणित विषय का समय दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक रखा गया हैं।

जीके ग्रुप बी का पेपर 26 जून 2025 को होने वाला है, जिसका टाइम सुबह 10:00 से लेकर सुबह 11:30 तक रखा गया है और वही पॉलिटिकल साइंस विषय का टाइम दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक रखा गया हैं। इतिहास का पेपर 27 जून 2025 को आयोजित किया गया हैं, जिसका टाइम सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक रखा गया है और वही बायोलॉजी के पेपर का समय दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक रखा गया हैं। 28 जून 2025 को केमिस्ट्री का पेपर होगा, जिसका टाइम सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 तक रखा गया है और कॉमर्स का टाइम दोपहर 2:30 बजे से लेकर 5:30 तक रखा गया हैं।

29 जून 2025 को फिजिक्स का पेपर होने वाला हैं, जिसका टाइम सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक रखा गया हैं और वहीं सोशियोलॉजी का समय दोपहर 2:30 से लेकर 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया हैं। उर्दू का पेपर 30 जून 2025 को होगा और‌ यह पेपर सुबह के 9:00 से लेकर दोपहर के 12:00 तक होगा और पंजाबी पेपर का समय दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 तक रखा गया हैं। 1 जुलाई 2025 को ड्रॉविंग की एग्जाम होगी, जिसका टाइम सुबह 9:00 से लेकर दोपहर के 12:00 तक रखा गया है और वहीं होम साइंस का टाइमिंग दोपहर 2:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक रखा गया हैं।

2 जुलाई 2025 को राजस्थानी विषय का पेपर सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक आयोजित किया गया हैं। जबकि, म्यूजिक का समय दोपहर 2:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक रखा गया हैं। पेपर 1 जीके फिजिकल एजुकेशन का पेपर 3 जुलाई 2025 को रखा गया हैं, जिसका टाइम सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक रखा गया हैं। इसी के साथ फिजिकल एजुकेशन का समय 2:30 से लेकर 5:30 बजे तक रखा गया हैं। 4 जुलाई 2025 को पेपर वन जनरल स्टडीज का पेपर होने वाला है, जिसका टाइम सुबह 10:00 से लेकर सुबह के 11:30 तक रखा गया हैं। पेपर 2 कोच हॉकी, कोच खो-खो और कोच रेसलिंग का टाइमिंग दोपहर 2:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक रखा गया हैं।

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर एग्जाम डेट कैसे चेक करें?

डेट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जाना हैं। इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे न्यूज एंड इवेंट्स के क्षेत्र पर क्लिक करें फिर आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर एग्जाम डेट 2025 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्राध्यापक एवं कोच  प्रतियोगी परीक्षा का एग्जाम डेट नोटिस शो हो जाएगी। अब आप अपने विषयों के मुताबिक, अपनी परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment