Today’s Gold Rate: सोने चांदी के कीमतों में आयी भारी गिरावट, देखिए आज का 14, 18, 22 और 24 कैरट का ताजा भाव

Today’s Gold Rate: वैसे हम सब जानते हैं सोने चांदी के कीमतों में हर रोज उतार चढाव होते रहते ही हैं। यदि आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो आज के सोने के भाव आपको जरूर जानना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल और इंदौर शहर में सोने और चांदी के रेट में उथल-पुथल देखने को मिल रही हैं।

और हां यह फ्रेश कीमत आज यानी 31 मई 2025 की हैं। सोना, चांदी अगर आप कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं, इसी उद्देश्य से हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सोने का रेट कितना है इसके बारे में जानकारी बताने जा रहे हैं। आईए जानते हैं आज किस शहर में सोने चांदी का भाव कितना हैं।

भोपाल शहर में कैसा है सोने का भाव

अगर भोपाल शहर के सोने के भाव की बात की जाए तो 30 मई 2025 यानी शुक्रवार को 22 कैरेट सोने का भाव 89 हजार 750 रुपए प्रति तोला था। जबकि, 24 कैरेट सोने का भाव 94 हजार 240 प्रति तोला था। परंतु आज 31 मई 2025 के दिन सोने के दरों में थोड़ा सा उछाल देखने को मिल रहा हैं। यानी कि, भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति तोला 90,000 रुपए हैं। जबकि, 24 कैरेट सोने का रेट 94,500 रुपए हैं। वहीं इंदौर शहर की बात करें तो आज सोने के भाव में हल्की वृद्धि होने को मिली हैं। यहां पर आपको 24 कैरेट सोना 94 हजार 500 रुपए प्रति तोला मिलेगा।

चांदी के भाव

भोपाल शहर में चांदी के कीमतों की बात कर लें तो अभी तक किसी भी प्रकार की कीमतों में परिवर्तन देखने को नहीं मिला हैं। यानी की चांदी की रेट में अभी भी स्थिरता बनी हैं। बीते शुक्रवार को चांदी का भाव 1 लाख 11 हजार रुपए देखने को मिला था और वहीं प्रति ग्राम चांदी का रेट 111 रुपए था। जबकि, इंदौर शहर में भी चांदी के कीमतों में ₹1 ज्यादा ना ₹1 कम हुआ हैं। यानी इसका मतलब अभी भी चांदी के भाव पर स्थिरता बनी हैं। इंदौर में भी चांदी 1 लाख 11 हजार रुपए के हिसाब से बिक गया था।

कैसे जांचे सोने की शुद्धता

अधिकांश मार्केट में सोने के मामले में कई तरह के फ्रॉड होते हैं। लेकिन इस बीच आपको सोने की शुद्धता के बारे में कैसे पता लगते हैं यह जानना जरूरी हैं। सोने की शुद्धता पहचान करने के लिए हाल मार्क सिस्टम को लागू किया गया हैं। 18 कैरेट का 750, 21 कैरेट का 875, 22 कैरेट का 916, 23 कैरेट का 958 और 24 कैरेट का 999 हैं। हालांकि, अधिकतर लोग 24 कैरेट का सोना खरीदना पसंद करते हैं तो कुछ लोग 18 कैरेट के गाने को पसंद करते हैं ध्यान दीजिए सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का ही होता है

Leave a Comment